मोरना। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित महाशक्ति सिद्ध पीठ का 21वां वार्षिकोत्सव राष्ट्र हितार्थ विशिष्ठ महायज्ञ के साथ संपन्न हो गया। योगिनी माता राज नंदेश्वरी ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है भारतीयों का विश्व में डंका बजता है।
योगीराज प्रकाशानंद महाराज के सानिध्य में महायज्ञ का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान अनिल शर्मा, कौशल देवी, प्रभात तायल, राधिका, श्याम कुमार, रेखा देवी रहे। यज्ञ के वेदपाठी अमित शास्त्री रहे। यज्ञ के ब्रह्म सत्यप्रकाश त्यागी ने कहा कि यज्ञ करने से अन्त:करण शुद्ध होता है। अन्त:करण शुद्ध होने से विचार शुद्ध होते है। विचार शुद्ध होने से कर्म शुद्ध होते है। कर्म शुद्ध होने से राष्ट्र शुद्ध होता है। इसलिए हमें यज्ञ करना चाहिए। कार्यक्रम में साध्वी योग नंदनी, गायत्री, चंद्रमा, डा. अशोक, शशी, मंजू देवी, ओमप्रकाश आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।