फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कलक्ट्रेट में अनशन पर बैठे यशवीर महाराज

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में धरना देते  यशवीर महाराज व समर्थक।
विज्ञापन
मुस्लिम लोगों पर हिंदू देवी देवताओं के नाम पर होटल संचालित करने का आरोप
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। योग साधना यशवीर आश्रम के स्वामी यशवीर महाराज ने मुस्लिम समाज के कुछ लोगों पर हिंदू देवी देवताओं के नाम और फोटो लगाकर होटल संचालित करने का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट में धरना दिया। उन्होंने कहा कि जब तक प्रशासन इन होटलों को सील नहीं करता है, तब तक वह अनशन पर बैठे रहेंगे।

शुक्रवार को स्वामी यशवीर महाराज ने आरोप लगाया कि दिल्ली-देहरादून हाईवे और पानीपत-खटीमा राजमार्ग समेत अन्य मार्गों पर हिंदू देवी-देवताओं के नाम पर होटल का संचालन किया जा रहा है। कलक्ट्रेट में उन्होंने भजन और हनुमान चालीसा का पाठ किया । उन्होंने पुलिस को करीब 30 होटल की लिस्ट भी सौंपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने संत से बातचीत की, लेकिन समाधान नहीं निकला। देर रात तक धरना जारी रहा। इस मौके पर ब्रह्मचारी मृगेंद्र, राकेश शर्मा, हीरालाल, आदेश, पंकज शास्त्री, जयभगवान, शिवकुमार, गजे सिंह, यशपाल, कन्हैया, युवराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें