फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम

विज्ञापन
चरथावल घाट मेले में पहलवानों का परिचय लेते सतेंद्र त्यागी
विज्ञापन
सहारनपुर, शामली और बागपत के पहलवानों ने की शिरकत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। घाट मेले के दूसरे दिन भी दंगल में पहलवानों ने जोर आजमाइश की। मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली और बागपत जिले के के पहलवानों ने रोमांचित किया।
निवर्तमान चेयरमैन सतेंद्र त्यागी ने अखाड़े में पहलवानों से परिचय प्राप्त किया और प्रोत्साहित किया। बजते ढोल की लय पर पहलवानों ने दांव पेंच दिखाए। जलालाबाद के प्रधान और दाहा के विनीत की कुश्ती रोमांचक दौर के बाद बराबरी पर छूटी। दाहा के अवी को दाहा के हर्ष ने मात दी। अजहर लुहारी व अक्षय दाहा और लाड्डू दाहा व जुनैद तल्हेड़ी के मुकाबले बराबरी पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभात दाहा और फारूख बाबूपुरा, मुजाहिद भैसानी और साद सोरम, मुसाहिद भैसानी और साद सोरम, साकिब तल्हेड़ी और केशव दाहा, लाला तल्हेड़ी और उदय दाहा, निशांत दाहा और फैज तल्हेड़ी, अवी दाहा और आर्यन लुहारी के बीच बेहतरीन मुकाबले हुए। लुहारी के अवी ने दाहा के सैफ को पटखनी दी। दाहा के यश ने भैसानी के सजील को हराया। उधर, दूसरे दिन भी मेले में खरीदारों की भीड़ रही। ग्रामीणों ने मिनी सर्कस, काला जादू और झूलों पर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें