फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बसेड़ा दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छपार। रविदास जयंती के उपलक्ष्य में गांव बसेड़ा में चार दिवसीय दंगल के तीसरे दिन रोमांचक कुश्तियां हुई। बड़ी कुश्ती साहिल निवासी रुड़की और सोनीपत हरियाणा निवासी शेट्टी के बीच हुई। कुश्ती साहिल ने जीत ली।
विज्ञापन

हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड से पहलवान आ रहे हैं। पहली बड़ी कुश्ती पुरकाजी निवासी भूरा और बिजनौर निवासी राहुल के बीच हुई। इसमें भूरा ने जीत दर्ज की। दूसरी कुश्ती में जटवाड़ा निवासी अजीम को हराकर किरठल निवासी ऋतिक ने कुश्ती जीत ली। सोनीपत के जयबीर को शाहपुर के सचिन ने हरा दिया। पहलवानों ने दांव दिखाकर दर्शकों को हथेलियां बजाने पर मजबूर कर दिया। आसपास के गांव भेंसरहेड़ी, तेजलहेड़ा, सिमरती, खिंदडिया आदि गांवों से ग्रामीण पहुंचकर दंगल का आनंद ले रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात है। मंदिर समिति के धर्मबीर, सोनू , राकेश, कालू, पाल्ला, फूलसिंह, ओमकार, विरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें