फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान और जम्मू-कश्मीर के पहलवान दंगल में लेंगे हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
पचैंडा कला स्थित कृषि फार्म मैदान में शुक्रवार से दंगल की शुरूआत होगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। पचैंडा कला स्थित कृषि फार्म मैदान में शुक्रवार से दंगल की शुरूआत होगी। 28 से 31 अक्तूबर तक दंगल व रागिनी कंपीटिशन का आयोजन होगा। इसमें दूर-दूर से नामी पहलवान और प्रसिद्ध कलाकार भाग लेंगे।
आयोजक अर्जुन पहलवान ने बताया कि शुक्रवार दोपहर दो बजे दंगल का उद्घाटन भाजपा नेता प्रिंस चौधरी करेंगे। 29 अक्तूबर को शाम पांच बजे दंगल के समापन समारोह में एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा के प्रणेता सतपुरुष बाबा, केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल समेत अनेक अतिथि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहली कुश्ती तीन लाख की होगी, जिसमें ईरान के ओधी पहलवान और धर्मेंद्र पहलवान पंजाब के बीच मुकाबला 28 अक्तूबर को दोपहर दो बजे होगा। 29 अक्तूबर को प्रवेश पहलवान बहादुरगढ़ हरियाणा व बिनिया मोमीन पहलवान जम्मू कश्मीर के बीच सबसे बड़ी पांच लाख की कुश्ती होगी। 30 अक्तूबर को रागिनी कंपीटिशन में प्रियंका चौधरी व कृष्ण खटाना की टीम लोगों का मनोरंजन करेगी। 31 अक्टूबर को प्रीति चौधरी झुंझनू अपनी टीम के साथ रागिनी में भाग लेंगे। दंगल के रैफरी जितेंद्र कोच व यूसुफ प्रधान होंगे। इस दौरान बिजेंद्र मुखिया, नकुल चौधरी, जयवीर सिंह, सुहैल, बोबी, दुष्यंत चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें