फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पहलवान भूरा और बिलाल ने जीती कुश्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव लौहड्डा मोहम्मदपुर में दो दिवसीय दंगल का आयोजन
विज्ञापन

यूपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, महाराष्ट्र के पहलवानों ने शिरकत की


संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव लौहड्डा मोहम्मदपुर में दो दिवसीय दंगल का आयोजन किया गया। यूपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, महाराष्ट्र आदि के पहलवानों ने हिस्सा लिया। पहले दिन पहलवान भूरा और बिलाल ने कुश्ती जीती।
दंगल का शुभारंभ ग्राम प्रधान मोदीलाल ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। पहली कुश्ती गढ़ी बहादरपुर के शांतनु और मोहित हरियाणा के बीच 85 किलोग्राम भार वर्ग की हुई। यह कुश्ती बराबरी पर रही। दूसरी कुश्ती भूरा गंगेरू और सुमित हरियाणा के बीच 60 किलोग्राम भार वर्ग की हुई। भूरा ने सुमित को पटखनी देकर विजय हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी कुश्ती बिलाल गंगेरू और मोनू हरियाणा के बीच 90 किलोग्राम भार वर्ग की हुई। इसमें बिलाल गंगेरू ने जीत दर्ज की। इस दौरान परवेज सिद्दीकी, प्रीतम सिंह, सतेंद्र पाल, मनोज राजपूत, शाह आलम, कासिफ ने विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें