आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
सिखेड़ा। क्षेत्र के कई गांव सिखेड़ा, बेहड़ा आस्सा, बहादरपुर, खेड़ीविरान, भिक्की, निराना में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती मनाई गई। इस अवसर पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि डॉक्टर भीमराव आंबेडकर जीवनभर गरीब, पीड़ित लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सर्व समाज को संगठित और शिक्षित बनाना है। शिक्षित हो कर ही समाज आगे बढ़ सकता है । इस अवसर पर बसपा नेता पुष्पांकर पाल, प्रवेश पाल, इंजीनियर राकेश कुमार, रामेश्वर प्रसाद, नितिन गौतम, कुलदीप पाल, अनिल पाल, सतीश पाल, आशा राम, रिषिपाल, मुकेश पाल आदि उपस्थित रहे।