फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल श्रम रोकने को मिलकर चलाना होगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल श्रम रोकने के लिए मिलकर चलाना होगा अभियान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बाल श्रम उन्मूलन एवं मानव तस्करी की रोकथाम के लिए जिलास्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में किया गया।
कार्यशाला का शुभारंभ डीआईओएस गजेंद्र सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी मुशफेक़ीन और बीएसए मायाराम ने किया। स्टार प्रोजेक्ट के जिला कोआर्डिनेटर राहुल कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम यूपी के दस जिलों में चल रहा है, जिनमें मुजफ्फरनगर भी शामिल है। संस्था बुढ़ाना और शाहपुर ब्लॉक के 25 गांवों में बाल श्रम की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक कर रही है। सभी गांवों को बाल श्रम मुक्त बनाना कार्ययोजना का मुख्य उद्देश्य हैै। जिला प्रोबेशन अधिकारी मुशफेक़ीन ने कहा कि बाल श्रम से मुक्त हुए बच्चों के लिए अनेक विभागीय योजनाएं हैं। हमें ऐसे चिह्नित बच्चों को उन योजनाओं से जोड़कर उनका स्कूलों में नामांकन कराना होगा। श्रम प्रवर्तन अधिकारी शाहिद खान ने कहा कि हम बाल कल्याण समिति के साथ रेस्क्यू किए गए बच्चों को मुख्यधारा में शामिल कराने का प्रयास करते हैं। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष कमलेश वर्मा ने बालश्रम निषेध और विनियमन संशोधन विधेयक 2016 के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में एक्शन ऐड के जिला समन्वयक कमर इंतेखाब ने कहा कि बाल श्रम में लिप्त ऑउट ऑफ स्कूल बच्चों को हम पूरे जिले में अपने प्रेरकों द्वारा चिह्नित कर रहे हैं। प्रोग्राम समन्वयक अर्पित धीमान ने आभार जताया। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा समन्वयक प्रतिभा शर्मा, बाल संरक्षक अधिकारी नीना त्यागी, चाइल्ड लाइन की निदेशक पूनम शर्मा, गुड्डी, यास्मीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें