फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार की नीतियों से हर वर्ग त्रस्त : कुरैशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के नव मनोनीत जिला उपाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
विज्ञापन

देवबंद। ईदगाह बाईपास रोड स्थित असगरिया मदरसे के पास कार्यक्रम में सपा के नव मनोनीत जिला उपाध्यक्ष कलीम कुरैशी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष कलीम कुरैशी ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका वह पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए एकुजट होकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों का भंडाफोड़ करने का आह्वान किया, जिससे कि 2022 में फिर से प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बन सके। इस मौके पर मौ. साजिद, फय्याज मास्टर, नौशाद कुरैशी, अमजद अंसारी, अतीक अंसारी, राव अकमल, तौफीक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें