खतौली। कस्बे में तहसील के सामने से होकर जा रही रेलवे लाइन पर मरम्मत का कार्य किया गया। जिसके लिए लगभग दो घंटे का ब्लाॅक लिया गया था। हालांकि इस दौरान कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई।
दिल्ली-देहरादून जाने वाले रेलवे ट्रैक पर खतौली स्टेशन से तहसील की ओर जाने वाले रेलवे लाइन की जांच का काम किया गया। रेलवे की मुख्य लाइन पर देवीमंदिर स्कूल के सामने मरम्मत का काम शुरू करते हुए रेलवे लाइन की एक लेंथ को कटर से काटकर निकाला गया। उसके स्थान पर नई लेंथ लगाई गई। इसके काम के लिए लगभग ढाई घंटे का ब्लाॅक 12 बजे से लेकर ढाई बजे तक लिया गया। इस बीच कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई। वहां पर काम करने वाले मजदूरों ने कहा कि रेलवे लाइन की प्रतिदिन जांच की जाती है। कोई दिक्कत होती है तो उसे दुरुस्त किया जाता है।
रेलवे स्टेशन मास्टर सचिन कुमार का कहना है कि रेलवे ट्रैक सही करने के लिए दो घंटे का ब्लाॅक लिया गया था। इस बीच कोई ट्रेन प्रभावित नही हुई।