मोरना क्षेत्र के गांव छछरौली में मनरेगा के तहत काम करते श्रमिक।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
छछरौली में मनरेगा के तहत काम शुरू
मुजफ्फरनगर, मोरना। गांव छछरौली में मनरेगा के तहत खेतों तक बनी पानी की नालियों की सफाई, चकरोड चौड़ीकरण कराया गया। गांव प्रधान अनुज पहलवान ने बताया कि मुख्यमंत्री के आह्वान पर गांव विकास के लिए पहल करना स्वागत योग्य कदम है। गांव विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार, तकनीकी सहायक अरविंद कुमार की मदद से मनरेगा के तहत गांव में विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिनमें रजबहे से निकलने वाली नालियों की सफाई और गांव से खेतों की ओर जाने वाली चकरोड़ का चौड़ीकरण कराते हुए मिट्टी डालकर समतल कराया गया है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजर से हाथ साफ कराते हुए मास्क का प्रयोग अनिवार्य है। गांव में विकास कार्य कराए जाने को लेकर नरेंद्र भाईजी, कंवरपाल बाबा, राजेंद्र प्रधान, राजीव राठी, प्रमोद कुमार, संजीव , नवीन, मनोज, विकास आदि ने सरकार की प्रशंसा की।