शाहपुर। मोहल्ला महाजनान स्थित जैन स्थानक में गुरु सुदर्शन संघ की साध्वी ज्योति महाराज तीन का प्रवास चल रहा है। मंगलवार को साध्वी सुमंगला महाराज ठाणे तीन ने कस्बे में मंगल प्रवेश किया। साध्वी ज्योति महाराज ने उनकी आगवानी की। इसके बाद दोनों महासाध्वी जैन स्थानक पहुंची। ज्योति महाराज ने कहा कि संतों के समागम से श्रावकों में भक्ति भाव का ज्वार उमड़ पड़ता है। संतों का समागम बेहद दुर्लभ होता है। जिस कस्बे और शहर में संतों का समागम होता है, वह धन्य हो जाता है। सुमंगला महाराज ने कहा कि संतों का मिलन आध्यात्मिक मिलन होता है। राजेंद्र जैन, शीलचंद जैन, संजीव जैन, सतीश चंद्र जैन, हर्षित जैन, बालेश जैन, पारस जैन, राकेश जैन, मदन जैन आदि श्रद्धालु मौजूद रहे ।