फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति और धर्म से ऊपर उठकर देश के लिए करें कार्य : बेनीवाल

विज्ञापन
मोरना में कार्यक्रम में बोलते भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोरना। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि जाति धर्म से ऊपर उठकर देश को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें। पंडित दीनदयाल की गरीब कल्याण की विचारधारा को लेकर ही भाजपा देश के कोने-कोने में कार्य कर रही है।
पंडित दीनदयाल जयंती पर चौधरी दरियाव सिंह के आवास पर हुए कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निरवाल और जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान किया। संचालन पंकज माहेश्वरी और वरुण पाल ने किया। इस मौके पर किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमित राठी, सदर ब्लाक प्रमुख अमित पंवार, मोहल्ला ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी, गौरव चौधरी, युवा जिला अध्यक्ष कार्तिक काकरान, जोगिंदर वर्मा, डॉक्टर वीरपाल सहरावत, राम कुमार शर्मा, ब्रजवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भाजपा नेताओं ने गांव तिस्सा निवासी अभय पुत्र पप्पू की सड़क हादसे के दौरान मौत होने पर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। कस्बा बकड़ी निवासी जोगिंदर शेरावत के आवास पर हुई बैठक में चुनाव की तैयारियों को लेकर दिशा निर्देश दिए। इससे पूर्व शुकतीर्थ स्थित दंडी आश्रम कथा भवन हॉल में बड़ी एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना गया। बेनीवाल ने महामंडलेश्वर गोपाल दास महाराज को शॉल ओढ़ा सम्मानित किया। इस आयोजन में आश्रम प्रबंधक मनोहर शर्मा, गोपाल शर्मा, विनोद शर्मा आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें