फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पहलवानों को मिलेगा इंसाफ : भूपेन्द्र चौधरी

विज्ञापन
संघ नेता जयपाल  सिहं को श्रद्वाजलि देते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी व क्षेत्रीयी अध्यक
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- 2024 में भाजपा जीत का परचम लहराएगी
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि महिला पहलवानों के साथ न्याय होगा, जांच चल रही है, इसलिए थोड़ा धैर्य रखने की आवश्यकता है। प्रदेश में योगी और देश में मोदी के नेतृत्व में 2024 भाजपा जीत का परचम लहराएगी।
आरएसएस नेता जयपाल सिंह की शोक सभा में पहुंचे चौधरी ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि महिला पहलवानों के मामले में सरकार की एजेंसियां जांच कर रही हैं। सरकार उनको इंसाफ दिलाना चाहती है, लेकिन इसके लिए जांच प्रक्रिया चल रही है, सभी को धैर्य रखने की आवश्यकता है। भाजपा के खिलाफ खाप पंचायतों के दौर पर उन्होंने कहा कि यहां लोकतंत्र है, सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण निकाय चुनाव में प्रदेश की जनता ने वोट के रूप में अपना पूरा समर्थन भाजपा को दिया है। पहली बार कोई पार्टी प्रदेश की सभी नगर निगमों को जीती है। इसके साथ ही आधे से ज्यादा नगर पालिका और 40 प्रतिशत से ज्यादा नगर पंचायतों में भाजपा को जीत मिली है। यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है। हम देश प्रदेश के विकास के लिए संकल्पित हैं और नगर निकाय चुनाव में शहरी विकास के लिए जनता से जो वादा किया गया है, वो सभी पूरे होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें