फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं ने निकाली रैली

Thu, 16 Apr 2026 02:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
नारी शक्ति वंदन बिल के समर्थन में महिलाओं ने निकाली रैली । स्रोत आयोजक
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले में महिला आरक्षण कानून के समर्थन में सैकड़ों महिलाओं ने स्कूटी रैली निकालकर जागरूकता और उत्साह का प्रदर्शन किया। गांधी कॉलोनी से शुरू हुई यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से पर नारी शक्ति जिंदाबाद के नारे लगाते हुई आगे बढ़ी। रैली का शुभारंभ राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप भी शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण कानून देश की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इस कानून से लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। इससे न केवल राजनीतिक व्यवस्था में संतुलन आएगा बल्कि निर्णय लेने की प्रक्रिया में भी महिलाओं की प्रभावी भूमिका सुनिश्चित होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें