फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: टीईटी के विरोध में महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
बीएसए कार्यालय पर अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए महिला शिक्षक संघ की पदाधिकारी स्रोत स्वयं
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उत्तरप्रदेश महिला शिक्षक संघ की शिक्षिकाओं ने बीएसए कार्यालय पर टीईटी के विरोध में ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि 2011 की नियुक्ति से पूर्व टीईटी अर्हता में शामिल नहीं था। इसलिए इस नियम को 2011 से पूर्व नियुक्ति पा चुके शिक्षकों पर लागू न किया जाए। संघ की मंडल अध्यक्ष प्रीति ने कहा कि सुप्रीम ने कोर्ट सभी के लिए टीईटी की अनिवार्यता का फैसला सुनाकर शिक्षकों को मानसिक तनाव दे दिया है। इस समय शिक्षक अपने पद के दायित्वों का निर्वाह करें या फिर तैयारी पर ध्यान लगाएं। इसके साथ ही पारिवारिक जिम्मेदारियां भी है। ऐसे में टीईटी को अनिवार्य रूप से पास करना चुनौती भरा है। ज्ञापन देने वालों में विनय वर्मा, अलका रंंजन, मुनेश देवी, रश्मि पंवार, सुलेखा समेत अन्य शिक्षिकाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें