फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: महिलाओं ने किया शराब के ठेके का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। गांव खानुपुर की महिलाओं ने ठेके पर जाकर विरोध करते हुए ठेका बंद करने की मांग की। उनका कहना था कि थोड़ी दूरी पर बच्चों का स्कूल है, जिससे छात्रों पर गलत प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर मंसूरपुर क्षेत्र के गांव खानुपुर कि कुछ महिलाएं शराब के ठेके पर पहुंची और उन्होंने यह कह कर शराब के ठेके का विरोध शुरू कर दिया कि थोड़ी दूरी पर बच्चों का स्कूल है। शराबी शोर मचाते रहते हैं, यहां से ठेका दूसरी जगह शिफ्ट होना चाहिए। मंसूरपुर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह रावत का कहना है कि विरोध कर रही महिलाओं को थाने बुलाकर बताया गया कि मार्च में शराब के ठेकों का नवीनीकरण होगा, तब तक ठेके को शिफ्ट करना मुश्किल है। प्रशासन के उच्च अधिकारियों को आपकी मांग से अवगत करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें