फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई से सबसे ज्यादा महिलाएं त्रस्त : श्रीवास्तव

विज्ञापन
विज्ञापन
- सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फ़रनगर। सपा महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा राज में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से सबसे ज्यादा त्रस्त महिलाएं है। उनको घर चलाने में भारी मानसिक दबाव झेलना पड़ रहा है।

महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं का उत्पीड़न और अत्याचार सारी सीमाएं लांघ रहा है। जल्द ही मुजफ्फरनगर में सपा महिला सभा का नया मजबूत संगठन खड़ा किया जा रहा है। राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक और सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि महिला शक्ति को सपा से जोड़कर भाजपा सरकार को उखाड़ फेंका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले रीबू श्रीवास्तव का नेताओं, कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जिया चौधरी और संचालन सपा जिला महासचिव विकिल गोल्डी अहलावत ने किया। सभासद अनिता, सभासद बबली, कमलेश, शर्मिष्ठा पाल, कमला देवी, किरण देवी, संगीता पाल ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें