फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: घर में सो रही महिला के कुंडल लूटे, लूट का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरथावल। रोनी हरजीपुर में घर में सो रही महिला के कानों से सोने के कुंडल लूट लिए गए। पीड़िता के दोनों कान में चोट लगी हैं। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की हैं।
विज्ञापन

रोनी हरजीपुर निवासी महिला प्रीति शनिवार रात में अपने घर के आंगन में सो रही थी। अचानक एक युवक उनके घर में घुस आया और उसके दोनों कानों में झपट्टा मारा। इसी बीच महिला की आंख खुल गई। मगर, युवक ने उसके दोनों कानों से सोने के कुंडल झटक लिए और फरार हो गया। पीड़िता के पति ने काफी दूर तक आरेापी का पीछा भी किया, लेकिन वह जंगलों की तरफ भाग निकला। लूटे सोने के कुंडल का वजन करीब छह ग्राम बताया गया है। पीड़िता के पति दुष्यंत ने थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया गया कि चार-पांच दिन पहले उनके घर टंकी ठीक करने के लिए एक मिस्त्री आया था। घटना को अंजाम देने के पीछे उस युवक क हाथ होने की आशंका है। मुकदमे में मिस्त्री का मोबाइल नंबर अंकित कराया गया है। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें