फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ससुराल पक्ष के खिलाफ धरने पर बैठी महिला

Tue, 28 Mar 2023 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। फुगाना थाना क्षेत्र की डूंगर गांव की रहने वाली महिला ने परिवार के साथ कलक्ट्रेट में धरना दिया। आरोप है कि ननद गलत तरीके से उसके प्रमाण पत्रों का प्रयोग कर नौकरी कर रही है।
विज्ञापन

गांव डूंगर का परिवार सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर धरने पर बैठ गया। पूनम ने बताया कि उसकी शादी मेरठ के गांव पूठ निवासी विकास के साथ हुई थी। 2012 में उसके पति की मौत हो गई थी, जिसके बाद उसके देवर अनिल उर्फ बब्बू से उसकी शादी करा दी गई थी।
कुछ दिनों बाद अनिल ने पीड़िता से उसकी नौकरी लगवाने के बहाने हाईस्कूल की मार्कशीट समेत अन्य पेपर ले लिए थे। जिसके कुछ दिनों बाद ही पीड़िता का उससे विवाद हो गया था। ऐसे में करीब छह सालों से वह अपने दोनों बच्चों के साथ मायके में रह रही है।
विज्ञापन

आरोप है कि उसके प्रमाण पत्रों पर ननद गार्ड की नौकरी कर रही है। उन्होंने थाना फुगाना में मुकदमा दर्ज कराया है, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई। धरने में रामदास, सचिन, गुनगुन, विशाल और भगवान देई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें