फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का शव मिला, शनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। गांव सोंहजनी तगान पुलिस चौकी से दो सौ मीटर की दूरी पर गन्ने के खेत में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शाहपुर-मंसूरपुर रोड पर सड़क किनारे स्थित गांव पुरा के एक किसान के गन्ने के खेत में काम करते समय मजदूरों ने महिला का शव पड़ा देखा। खेत मालिक ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका ने गुलाबी रंग का सूट-सलवार पहन रखा था तथा उसकी आयु लगभग 42 वर्ष थी। महिला का शव मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने ग्रामीणों से शव की शनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें