फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को मिली सिर से धड़ अलग करने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
नाम बदलकर प्रेमजाल में फंसाने के आरोप में जेल में बंद युवक पर लगाया आरोप
विज्ञापन

घर में भी खत फेंक दी गई धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। नाम बदलकर प्रेमजाल में फंसाने के आरोप में जेल में बंद युवक पर महिला ने फोन पर मुकदमा वापस लेने की धमकी देने का आरोप लगाया है। साथ ही घर में खत फेंक कर सिर से धड़ से अलग करने की धमकी दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भूड़ चौकी क्षेत्र निवासी विधवा महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसे एक अल्पसंख्यक वर्ग के एक व्यक्ति ने अपना नाम बदलकर प्रेम जाल में फंसा लिया था। पता चलने पर उसने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने उसे पकड़कर जेल भेज दिया था। पीड़िता का कहना है कि उसे लगातार मुकदमा वापस लेने की धमकी दी जा रही है। शनिवार की रात उसके घर पर धमकी भरा खत फेंका गया। इसमें मुकदमा वापस लेने के साथ ही धर्म बदलने को कहा गया है। ऐसा न करने पर सिर धड़ से अलग करने की धमकी दी गई है। पीड़िता ने बताया कि जेल में बंद आरोपी भी उसे फोन कर मुकदमा वापस लेने की धमकी देता है। पीड़िता ने धमकी आने वाले फोन नंबरों को भी तहरीर में लिखा है। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें