फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला की हत्या, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 05 Aug 2024 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी नही होने पर पति, जेठ व देवर ने 28 वर्षीय महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस व फाेरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर जांच की। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित तीन आरोपियों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव विज्ञाना निवासी हारुण की पुत्री फरीदा (28) का निकाह करीब सात साल पहले मोहल्ला दरबार खुर्द रेतावाला निवासी शाहनवाज के साथ हुआ था। फरीदा के एक छोटी बेटी व एक बेटा है। रविवार सुबह किसी पड़ोसी ने फरीदा के पिता हारुण को फोन पर सूचना दी कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। मायके पक्ष के लोग कैराना पहुंचे। घर में चारपाई पर फरीदा का शव पड़ा था। मृतका के गले पर निशान थे तथा परिवार के सभी लोग फरार हो गए थे। सूचना पर सीओ अमरदीप मौर्य व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। हारुण की तहरीर पर पुलिस ने पति जेठ मेहरबान व देवर छोटा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें