फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव मिली महिला की मेरठ में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव मिली महिला की मेरठ में मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसडीएम खतौली इंद्राकांत द्विवेदी ने बताया कि पक्काबाग निवासी महिला (42) को बीमारी के कारण मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला की मंगलवार रात को मौत हो गई। वहां पर हुई उसकी कोरोना जांच पॉजिटिव आई है। एसडीएम ने बताया कि महिला का शव यहां लाया जा रहा है। तय मानकों का पालन करते हुए महिला के शव को दफनाया जाएगा। उधर, खतौली क्षेत्र के एक बैंक में कार्यरत कर्मचारी के पुत्र व पुत्रवधू दिल्ली में नौकरी करते हैं। बताया गया है कि दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एसडीएम ने बताया कि बैंक कर्मी की बृहस्पतिवार यानि आज कोरोना जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें