फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके वालों का हंगामा

विज्ञापन
ककरौली थाना क्षेत्र के गांव टन्ढेडा मैं विवाहिता की मौत के बाद मौके पर  ग्रामीणों की भीड़।स्रोत
विज्ञापन
पति, ससुर, सास व जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना/ककरौली। गांव टंढेड़ा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगा कर हंगामा किया। विवाहिता के पति, ससुर, सास व जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मुजफ्फरनगर शहर के मोहल्ला कृष्णापुरी निवासी रवि ने थाना ककरौली में तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन मीनू की शादी सात जुलाई 2022 को गांव टंढेड़ा निवासी प्रदीप के साथ हुई थी। शादी के छह महीने बाद ही ससुराल वाले दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। शुक्रवार की रात्रि दो बजे ससुराल पक्ष से फोन पर मीनू की मौत की सूचना दी गई। परिजन टंढेड़ा पहुंचे तो उन्हें बेटी मृत हालत में मिली।
विज्ञापन

मायका पक्ष के लोगों ने हंगामा कर ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पति, सास, ससुर व जेठानी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पति प्रदीप, ससुर वेद सिंह, सास धर्म कौर व जेठानी सुधा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी सुनील कसाना ने कहा कि आरोपी घर से फरार है। मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



नौ माह की गर्भवती थी मीनू
थाना प्रभारी के मुताबिक प्रदीप डाक विभाग में बाबू है, जो फिलहाल सहारनपुर में ट्रेनिंग पर गया हुआ था। घर पर मीनू के अलावा उसके सास-ससुर ही थे। मीनू करीब नौ माह की गर्भवती थी। शुक्रवार की रात मीनू की तबियत अचानक बिगड़ने लगी तो उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था। मगर, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें