मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली इलाके के कृष्णापुरी निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने कोई कार्रवाई और पोस्टमार्टम कराने से इंकार करते हुए उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
शहर कोतवाल आनंद देव मिश्र ने बताया कि 52 वर्षीय सीमा निवासी कृष्णा पुरी को अचानक चक्कर आने बेहोश होने के बाद परिजनों द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साथ ही अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की और पोस्टमार्टम की बात कही तो परिजनों ने पोस्टमार्टम करने और कोई भी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद