फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की करंट लगने से मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव मिमलाना में बृहस्पतिवार तड़के करंट लगने से महिला की मौत हो गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मिमलाना निवासी ग्रामीण बृहस्पतिवार सुबह 6.30 बजे एक महिला को अचेतावस्था में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। पूछताछ में उन्होंने डॉक्टरों को महिला को करंट लगने की बात कही। जांच में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित करते हुए शव को मोर्चरी भेजने की बात कही, लेकिन परिजन पुलिस कार्रवाई नहीं करने की बात कहते हुए जबरन शव उठाकर वहां से चले गए। डॉक्टरों के अनुसार, मृत महिला गुड्डी (20) पत्नी उदय कुमार थी, जिसके शव को परिजन जबरन ले गए हैं। इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई है, जिस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें