फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गाजियाबाद में करंट लगने से महिला की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। गाजियाबाद में मंगलवार को मोबाइल चार्ज करते समय करंट लगने से मोलाहेड़ी गांव की 25 वर्षीय हिना की मौत हो गई। हिना अपने पति नौशाद के साथ गाजियाबाद के एक भट्टे पर मजदूरी करती थी। मौत के बाद पति नौशाद शव को अपने गांव मोलाहेडी लेकर पहुंचा। हिना का मायका पुरबालियान में है। परिजनों को जब हिना की मौत की खबर मिली तो उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच अधिकारी विपिन कुमार त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण करंट लगना ही सामने आया है। इस संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें