फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर/छपार - डेंगू से महिला की मौत, पांच और मरीज मिले

Sat, 14 Oct 2023 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में  मरीजों की लगी कतार। संवाद
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

मुजफ्फरनगर/छपार। डेंगू मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को भी अलग-अलग जगह से डेंगू के पांच नए केस सामने आए। वहीं, छपार क्षेत्र एक सप्ताह से डेंगू बुखार से जूझ रही महिला ने मेरठ के एक नर्सिंग होम में दम तोड़ दिया। अब डेंगू मरीजों की संख्या 256 पर पहुंच गई है। अस्पताल में मरीजों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। ओपीडी के बाहर लंबी कतार देखी जा रही है।

जिले में बुखार के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। निजी अस्पतालों से लेकर जिला चिकित्सालय, सीएचसी और पीएचसी पर मरीजों की भारी भीड़ देखी जा रही है। जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतार देखने को मिल रही है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में बुखार के मरीज पहुंचकर परामर्श ले रहे हैं। इसके अलावा भर्ती मरीजों की संख्या भी अधिक है। हालांकि डेंगू के केवल चार मरीज ही भर्ती हैं। शुक्रवार को एक मोरना, एक बघरा, एक जानसठ और दो शहरी क्षेत्र में डेंगू के मरीज सामने आए। इस साल अब तक 256 मरीज डेंगू पॉजीटिव पाए गए। जिला मलेरिया और ब्लॉक स्तर की टीम ने गांव देहात के साथ-साथ सदर ब्लॉक में अलग-अलग जगह सर्विलांस का कार्य किया। लोगों के घरों में जाकर लार्वा की जांच की गई। लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन


वहीं, छपार के गांव बरला निवासी इनाम की पत्नी साबिया को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिजनों ने उसे मुजफ्फरनगर एक प्राइवेट चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। वहां जांच में उसकी प्लेटलेट्स घटी हुई आईं। डाॅक्टरों ने उसे डेंगू बुखार बताया और मेरठ रेफर कर दिया। वहां बृहस्पतिवार रात में उसने दम तोड़ दिया। मृतका के दो छोटे बच्चे हैं। शुक्रवार को परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को कब्रिस्तान में दफना दिया।
विज्ञापन


तापमान घटा तो डेंगू से मिली थोड़ी राहत

जैसे-जैसे तापमान में गिरावट आ रही है, वैसे-वैसे डेंगू से भी थोड़ी राहत मिलती नजर आ रही है। जहां, रोजाना एक साथ दस से अधिक मरीज सामने आ रहे थे। वहीं, अब पिछले कुछ दिनों से यह आंकड़ा पांच और छह के बीच में ही चल रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह का कहना है कि तापमान घटने से डेंगू मरीजों के मामलों में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें