मंगलवार दोपहर करीब 11 बजे पति-पत्नी में विवाद हो गया। इस दौरान दिलजाना की तबीयत खराब होने पर उसका पति उसे पुरकाजी पीएचसी पर ले गया। जानकारी मिलने पर उसके मायके वाले भी पीएचसी पर पहुंच गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन उसे घर वापस ले आए। उसके मायके वालों ने उसके गले में बने रस्सी के निशान की बात कहते हुए ससुरालियों पर गले में फांसी लगाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मृतका के पति को हिरासत में ले लिया।
यह भी पढ़ें: लाठीचार्ज पर उबाल: अधिवक्ताओं ने गृह सचिव का फूंका पुतला, हड़ताल से अदालतों में अटके 2500 केस, प्रदर्शन जारी
सीओ सदर विनय गौतम ने मौके पर पहुंचकर मृतका के मायके वालों से घटना के संंबंध में बातचीत की। सीओ ने पीड़ितों को मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। मृतका के पिता मुस्तफा ने पुलिस को तहरीर देकर उसके ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उत्पीड़न करने व षडयंत्र रचकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।