भोपा। तीन दिन से सीएचसी में भर्ती अज्ञात महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव की पहचान कराने का प्रयास किया। पहचान नहीं होने पर शव को मोर्चरी के लिए भेज दिया। शुक्रवार को एंबुलेंस से एक महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया था। महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। रविवार को महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला के शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान न हो सकी।