फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने आग लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने आग लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन

खतौली। रविवार की शाम महिला ने घरेलू कलह के चलते आग लगा ली। चीखपुकार सुनकर परिजनों ने आग पर काबू पाया। मेरठ अस्पताल में महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव तिगाई में स्वर्गीय राजेंद्र की पत्नी 45 वर्षीय सुदेश की घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसको लेकर सुदेश ने शरीर में आग लगा ली। आग की लपटें उठती देख और चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। महिला के कपड़ों में लगी आग को बमुश्किल बुझाया गया। महिला को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उसे चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए भेज दिया। मेरठ मेडिकल में महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद मेरठ पुलिस ने उसका पंचनामा किया। पुलिस का कहना है कि थाने में अभी तक महिला की मौत होने की कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें