फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: छत गिरने से महिला और दो बच्चे मलबे में दबे

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों के साथ पुलिस फोर्स ने तीनों काे बाहर निकाला
विज्ञापन

लुहारी खुर्द में मकान की छत के नीचे सोया था परिवार


संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। लुहारी खुर्द गांव में मकान की छत गिरने से महिला और दो बच्चे मलबे के नीचे दब गए। ग्रामीणों के साथ पुलिस फोर्स ने तीनों काे बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।
गांव लुहारी खुर्द में अरशद के मकान की छत कच्ची है। शुक्रवार रात को परिवार के सदस्य एक कमरे में सोए थे। शनिवार सुबह करीब छह बजे मकान की छत भरभराकर गिर गई। मलबे में अरशद की पत्नी शाहिस्ता एवं उसके दो बच्चे पांच वर्षीय मोहम्मद असद एवं तीन वर्षीय मोहम्मद माहीन दब गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। काफी लोगों की भीड़ मौके पर बचाव कार्यों में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी राकेश शर्मा भी पुलिस बल के साथ मौकै पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से तीनों को मलबे से बाहर निकलवाया और सीएचसी चरथावल भिजवाया। नायब तहसीलदार हरेंद्र पाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। पुलिस का कहना हैं कि मकान की छत कच्ची थी। उसके बीच में रखा गाटर और कड़ियां कमजाेर पड़ गई थी। इसी वजह से हादसा हुआ। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें