फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: महिला ने मकान पर कब्जा करने का लगाया आरोप

Fri, 25 Jul 2025 11:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ककरौली। क्षेत्र के ककरौली निवासी महिला सीमा ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब 12 वर्ष पहले बेहड़ा सादात में हुई थी। परिवार इन दिनों सहारनपुर में रहता है। वर्ष 2017 में पिता मोहम्मद अब्बास ने ककरौली स्थित मकान की वसीयत उसके नाम कर दी थी। सात जुलाई को वह पिता को भी सहारनपुर ले गई, वापस लौटकर आई तो उनके मकान में गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपना सामान रखकर मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। शुक्रवार को महिला के पक्ष में मोहल्ले की मोहसिना, जग्गो, सरस्वती, रहीस, उमरदीन, नसरू, पासा वाल्मीकि, उदल कश्यप एकत्र हुए और मकान को कब्जामुक्त कराने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें