फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सर्दी की दस्तक के साथ पक्षियों से गुलजार हुआ वेटलैंड, 40 जोड़े सुरखाब पक्षी भी हैं मौजूद

Thu, 09 Nov 2023 03:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

हैदरपुर वेटलैंड पक्षियों से गुलजार है। पक्षियों में मुख्य रूप से 800 कोमन पोचार्ड, 1000 गढ़वाल पक्षी, 500 कूप, 40 जोड़े सुरखाब पक्षी के अभी वेटलैंड पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
हैदरपुर वेटलैंड में  तट पर बैठे प्रवासी पक्षी ।स्रोत- वन विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्दी की दस्तक के साथ ही हैदरपुर वेटलैंड पक्षियों से गुलजार होने लगा है। पक्षियों की झलक पाने के लिए पर्यटक भी पहुंचने लगे हैं। दो दिन की गणना में 83 प्रजातियों के 7000 पक्षी यहां मिले हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पक्षी गणना के अंतर्गत हैदरपुर वेटलैंड पर विशेष तौर पर पक्षियों की दो दिवसीय गणना कराई गई।

 

वन क्षेत्राधिकारी रविकांत चौधरी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पक्षियों की दो दिनों तक गणना की गई। इस दौरान कुल 83 प्रजातियों के लगभग 7000 प्रवासी जल पक्षी यहां देखे गए। जबकि पिछले वर्ष इस समय तक लगभग 25 हजार पक्षी वेटलैंड पहुंच चुके थे। पक्षी प्रेमी आशीष लोया ने बताया कि जलवायु परिवर्तन के कारण उत्तरी गोलार्द्ध में सर्दी का देरी से आरंभ होना इसका मुख्य कारण है।

उन्होंने बताया कि पक्षियों में मुख्य रूप से 800 कोमन पोचार्ड, 1000 गढ़वाल पक्षी, 500 कूप, 40 जोड़े सुरखाब पक्षी के अभी वेटलैंड पहुंच चुके हैं। इसी के साथ रेड क्रस्टर्ड पोचर्ड, कोमन टील पक्षी अभी बड़ी मात्रा में आने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें