फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: साथियों की मदद से बेटे ने पिता को मारा डाला

Mon, 24 Apr 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भौराकलां (मुजफ्फरनगर)। शिकारपुर के जंगल में 15 मार्च को बरामद शव दिल्ली के गांव मुकुन्दपुर निवासी साहब सिंह का था। उसकी हत्या उसके बेटे प्रमोद ने अपने दो साथियों की मदद से गला दबाकर की थी। रविवार को डीडीए गोल्फ कोर्स दिल्ली से आरोपी प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सीओ फुगाना देवव्रत बाजपेयी ने बताया कि बुजुर्ग का शव मिलने के बाद से पुलिस जांच में जुटी थी। इस मामले में मृतक के बेटे प्रमोद को गिरफ्तार किया गया। प्रमोद का कहना है कि उसकी माता का देहांत हो गया था। उसका पिता दूसरी शादी करना चाहता था। वे एक महिला को ले भी आए थे, जो लगभग एक साल पहले उसके पिता के जेवर लेकर भाग गई थी। बाद में फिर से उसका पिता दूसरी महिला को घर का काम करने के बहाने ले आया। इससे प्रमोद को लगा कि उसका पिता कहीं करोड़ों की जायदाद महिला के नाम न कर दें।
इसी के चलते दोनों में विवाद रहने लगा। प्रमोद को उसके पिता ने दूसरे मकान लेकर दे दिया, लेकिन दोनों का विवाद कम नहीं हुआ। इसी के चलते प्रमोद ने अपने दो साथियों दिल्ली नरेला निवासी लोविंद्र उर्फ मोनू तथा विक्की के साथ अपने पिता की हत्या कर दी। पिता की ही गाड़ी में शव लाकर यहां शिकारपुर के जंगल में फेंक दिया।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि बेटे प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथी लोविंद्र के पास गाड़ी है। विक्की लोविंद्र की जान पहचान वाला है। प्रमोद का चालान कर दिया है। उसके दोनों साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें