फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: तार बदले, साढ़े छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। जीटी रोड पर विद्युत तार बदलने के दौरान साढे़ छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान उमस भरी गर्मी में लोग परेशान हो गए।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर दो दिन से जीटी रोड पर विद्युत खुले तार एवं केबल बदलने का कार्य चल रहा है। रविवार को भी कार्य जारी रहा। इस दौरान दोपहर 12 बजे से शाम साढ़े छह बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। नगर का टाउन टू फीडर बंद करने के दौरान रेलवे रोड, जानसठ रोड, शिवमूर्ति, श्यामपुरी, दुगापुरी, अशोका मार्किट, इस्लाम नगर, घंटाघर आदि मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। एसडीओ टाउन साहब सिंह ने बताया कि सोमवार को भी बड़ा बाजार के निकट तार एवं केबल बदलने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान कुछ घंटे के लिए टाउन टू के अलावा बड़ा बाजार, जमना विहार, बुआडा रोड की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें