फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हवा की रफ्तार घटी, कम नहीं हुई ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार के मुकाबले रविवार को हवा की रफ्तार कम रही, लेकिन ठंड का प्रकोप बना रहा। न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन में धूप खिली रही। पिछले करीब 48 घंटे से तापमान एक तरह का नजर आया। लेकिन हवा की रफ्तार में अंतर जरूर रहा। रविवार को करीब तीन किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली, जबकि शनिवार को औसत पांच किमी प्रति घंटा का रहा था। मौसम में अगले तीन दिन में परिवर्तन होने की संभावना है। सोमवार को सामान्य से तेज हवा चलने और मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें