फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सड़क से सदन तक उठाएंगे आवारा पशुओं का मुद्दा

Fri, 27 Jan 2023 11:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गाय अभयारण्य के नाम पर किसानों को किया जा रहा परेशान
विज्ञापन

- सरकारी जमीन पर बनाई जाए काऊ सेंचुरी
फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के मंडल प्रभारी तरसपाल मलिक ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। गन्ना का मूल्य अभी तक घोषित नहीं किया। वे किसान संदेश अभियान के तहत सभी मुद्दों को उठाते रहेंगे।
सरकुलर रोड स्थित रालोद कार्यालय पर प्रेसवार्ता में मंडल अध्यक्ष तरसपाल मलिक, संगठन महामंत्री अजीत राठी, पुरकाजी विधायक अनिल कुमार, मीरापुर विधायक चंदन चौहान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह और जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने कहा कि किसान संदेश अभियान के तीसरे चरण में आवारा पशुओं को मुद्दा उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा सड़क से सदन तक उठाने का काम करेंगे। क्योंकि आज के समय में किसान सबसे ज्यादा परेशान आवारा पशुओं से ही है।
विज्ञापन

गाय अभयारण्य के नाम पर भी किसानों को परेशान किया जा रहा है। भूमिधर किसानों की जमीन पर अभयारण्य बनाया जा रहा है। वह लोग गोशाला के विरोध में नहीं है, बल्कि किसानों की जमीन कब्जाने के विरोध में है। आवारा पशु किसानों की जान ले रहे है। उनकी फसलों को नष्ट कर रहे है। उन्होंने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए, लेकिन उनका अभियान रुकेगा नहीं। इस मौके पर रालोद प्रवक्ता कमल गौतम, पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह बालियान, विकास कातियान, संजय राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन


गरीब और किसानों की जमीन ना छीनी जाए
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी से विधायक अनिल कुमार ने कहा कि मेघा चंदन गांव में बनाए जा रहे गाय अभयारण्य बनाने के नाम पर किसानों को बर्बाद करने की कोशिश की जा रही है। एक हजार बीघे जमीन पर गरीब मजदूरों के 40 पट्टे और सैकड़ों बीघा जमीन भूमिधर किसानों की है। किसी भी किसान या गरीब मजदूर को परेशानी ना होने दी जाए। उन्होंने कि सरकार उनके विधानसभा क्षेत्र में गाय अभयारण्य बनाने जा रही है, लेकिन इससे किसान परेशान है। भाजपा किसानों के गन्ने के भुगतान पर कोई चर्चा नहीं करती। युवा बेरोजगार है। किसानों के आय दोगुनी करने की बजाय उन्हें नुकसान की तरफ धकेला जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें