फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना भेदभाव के पत्रावली पर करेंगे निर्णय: विनय द्विवेदी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन ने किया नवागत जिला जज का अभिनंदन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। नवागत जिला जज विनय कुमार द्विवेदी कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा पत्रावली पर भेदभाव के बिना मेरिट पर निर्णय होगा। वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिवक्ताओं को अदालत में बराबर सम्मान मिलेगा।
बृहस्पतिवार को जिला बार एसोसिएशन के तत्वाधान में फैंथम हॉल में जिला जज विनय कुमार द्विवेदी का अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ। उन्होंने कहा कि इंसान की पहचान कर्मों से होती है। विनम्रता व्यक्ति का आभूषण है। जूनियर अधिवक्ताओं को वह हमेशा प्रेरित करेंगे। युवा अधिवक्ता खूब पढ़े और सीनियर का सम्मान करें। शिक्षा का कोई विकल्प नहीं है। हर अधिवक्ता का अदालतों में सम्मान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार संघ अध्यक्ष अनिल जिंदल ने कहा मुजफ्फरनगर की बार का बेंच को हमेशा सकारात्मक सहयोग रहता है। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों से वादकारियों और अधिवक्ताओं के हित में निष्पक्ष निर्णय करने की बात रखीं। कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने जिला जज को स्मृति चिन्ह भेंट किया। एसपीओ विनय अरोरा ने परिचय पत्र पढ़ा। संचालन महासचिव जितेंद्र कुमार ने किया। एल्डर कमेटी के सदस्य आनंद प्रकाश त्यागी, पूर्व अध्यक्ष सत्यप्रकाश त्यागी, सुरेंद्र शर्मा, पूर्व डीजीसी यशपाल सिंह, पूर्व महासचिव ठाकुर कंवर पाल सिंह, सुरेंद्र मलिक, एचजेएस भानुप्रताप सिंह, विवेक त्यागी, ज्ञान कुमार, चंद्रवीर सिंह निर्वाल, मौहम्मद तनवीर, यशपाल बालियान, प्रवीण जावला, सुरेंद्र चौहान, नेपाल सिंह, एसपीओ अजय शर्मा, तरस पाल पुंडीर, नसीम हैदर, अरुण शर्मा, राकेश मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें