फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के चार करोड़ हिंदुओं को संगठन से जोड़ेंगे: तोगड़िया

Thu, 30 Nov 2023 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगडिय़ा का स्वागत करते हुए
विज्ञापन
- हरिद्वार में एक से तीन दिसंबर को होगा सम्मेलन
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगडिय़ा ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट में नहीं रखे जाने का उन्हें कोई गिला शिकवा नहीं है। मंदिरों में हनुमान चालीसा के माध्यम से वह देश के चार करोड हिंदुओ को संगठन से जोड़ेंगे। बजरंग दल का एक से तीन दिसंबर तक हरिद्वार में सम्मेलन होगा। भाजपा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ का कब्जा है।
रुडकी रोड पर राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष देशराज चौहान के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में तोगडिया ने कहा कि हरिद्वार सम्मेलन में देश के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष और सचिव भी शामिल होंगे। वह देश के सौ करोड़ हिंदुओं को एक साथ जोडऩा चाहते हैं। अपने संगठन को हर गांव और गली में पहुंचाना चाहते हैं। प्रत्येक सप्ताह एक बार मंगलवार या शनिवार को मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करने का अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन

हमें इस बात का कोई गम नही है कि राम मंदिर ट्रस्ट में हमे नहीं रखा गया। हमे खुशी है राम मंदिर बन रहा है। हमने अपने बाप-दादा के नाम के पत्थर भी हटा दिए, अपना नाम नहीं चाहते, केवल राम का नाम चाहते हैं। योगी का बुल्डोजर शांति का प्रतीक लगता है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर आंदोलन के लिए हमने जो संघर्ष किया, उसका परिणाम सामने आया है। बाप-दादा जो पेड़ लगाते हैं उसका फल आने वाली औलाद खाती है।
विज्ञापन


फूलों की वर्षा से किया स्वागत
शहर में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने प्रवीण तोगडिया का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत महामंत्री गौरव राघव, बृजेश सिंह, जिलाध्यक्ष राजेश चौहान, अभिषेक गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें