फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महर्षियों के मार्ग पर चलकर ही राष्ट्र की रक्षा कर पाएंगे : यशवीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुढ़ाना। स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि यदि सनातन धर्म सुरक्षित रहेगा, तभी देश में हिंदू और संविधान सुरक्षित रहेगा। सनातन धर्म को खतरा हुआ तो देश में न संविधान बचेगा न हिन्दू बच पाएंगे। महर्षियों के मार्ग पर चलकर ही राष्ट्र और सनातन धर्म की रक्षा कर पाएंगे।
राष्ट्र धर्म जागृति अभियान के अंतर्गत गांव हबीबपुर के शिव मंदिर में यज्ञ और संवाद सत्र का आयोजन हुआ। आचार्य ब्रह्मचारी मृगेंद्र ने यज्ञ संपन्न कराया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म ही सबसे प्राचीन धर्म है। जो लोग इस्लामी शासन में सनातन धर्म को छोड़कर दूसरे मजहब में चले गए हैं, उन सभी लोगों को अब सनातन धर्म में घर वापसी कर लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने राष्ट्र और सनातन धर्म की रक्षा करने तथा नशे से दूर रहने का संकल्प कराया। इस मौके पर प्रवीण सैनी, आजाद, सोमपाल सिंह, प्रमोद, विनोद कुमार, डा भूषण, राजेश, मदन, नरेश, सरला देवी, मुकेश, रेखा, शोभाराम, नमीत, विजेंद्र, राजेश व सुनीता आदि सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें