फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में पत्नी पर धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मामूली विवाद में एक युवक ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची डायल-112 ने आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला खालापार दरोगा की कोठी निवासी रमजानी की बेटी गुलफ्शां का निकाह करीब एक साल पूर्व सिविल लाइन थाना क्षेत्र की महमूदनगर गली नंबर छह निवासी फरमान पुत्र इरफान से हुआ था। शुक्रवार शाम फरमान के भाई शहजान खान ने डायल-112 को कॉल कर बताया कि उसका भाई नशा करता है। जिसने पत्नी गुलफ्शां से हुए मामूली विवाद के बाद घर में सभी सामान तोड़फोड़ कर दिया है। आरोप लगाया कि वह गुलफ्शां की हत्या करने की कोशिश में है। डायल-112 प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि सूचना मिलते ही डायल-112 की पीआरवी-2203 को मौके पर भेजा ओर आरोपी फरमान को धारदार हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस हरसरण शर्मा ने बताया कि मामले में किसी तरह की तहरीर नहीं आई थी, बल्कि दोनों पक्ष थाने आ गए थे और युवक को नशेड़ी बताते हुए कार्रवाई से इंकार कर दिया था। इस पर आरोपी का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें