मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले शैलेंद्र ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर उसे जहर खिलाकर मारने की कोशिश का मुकदमा दर्ज कराया हैं। दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि उसकी पत्नी बसंत विहार में रहने वाले बालेंद्र की पत्नी के साथ एक कंपनी में काम करती थी। उसकी पत्नी का बालेंद्र के घर आना-जाना था।