चरथावल के हरनाकी में महिला की मौत के जांच पड़ताल करती पुलिस।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
चरथावल। हरनाकी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है गृह क्लेश में आकर बुधवार देर शाम महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया था। उपचार के दौरान शामली जिला अस्पताल में उसकी मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
गांव हरनाकी गांव में महिला सुनीता (42) ने बुधवार शाम को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। परिजनों ने गंभीर हालत में पहले गांव और फिर थानाभवन में निजी चिकित्सकों को दिखाया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे शामली जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजन शव को लेकर गांव पहुंचे। सूचना प थाना प्रभारी यशपाल सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों के अलावा गांव के लोगों से बातचीत की। महिला के शव का पंचनामा पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे। सुनीता के परिवार की आर्थिक हालत दयनीय है। उसके पति राजू की मृत्यु वर्ष 2011 में हो गई थी। उसके दो बेटे और एक बेटी है।