फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: डब्ल्यूएचओ की एसएमओ ने जिला अस्पताल में की मॉकड्रिल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की निगरानी चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) ने जिला अस्पताल में मॉकड्रिल किया। ऑक्सीजन प्लांट और आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. शमशेर आलम से ऑक्सीजन प्लांट की जानकारी ली।
विज्ञापन


मॉकड्रिल की नोडल बनी विश्व स्वास्थ्य संगठन की निगरानी चिकित्सा अधिकारी (सर्विलांस मेडिकल ऑफिसर) डॉ. ईशा गोयल और जिला चिकित्सालय पुरुष के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने शनिवार को मॉकड्रिल के माध्यम से ऑक्सीजन प्लांट की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट की रिडिंग, प्रेशर जनरेट के साथ-साथ मीटर को चेक किया। इसके अलावा एसएमओ डॉ. ईशा ने जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में जाकर ऑक्सीजन के प्रेशर आदि के बारे में जानकारी ली। सीएमएस डॉ. राकेश कुमार से अग्निशमन के उपकरणों के बारे में पूछा। डॉ. ईशा गोयल ने बताया कि जिला चिकित्सालय पुरुष में एक हजार लीटर क्षमता वाला ऑक्सीजन प्लांट है। इसके अलावा 66 ऑक्सीजन सिलेंडर भी मौजूद है। अस्पताल के 106 बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा है। इस मौके पर जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह और फार्मासिस्ट मोहम्मद हारून, अनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें