फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप से दी स्कूलों में नए प्रवेश की जानकारी

विज्ञापन
चरथावल गांधी इंटर कॉलेज में पौधारोपरण करते अध्यक्ष एवं कमेटी के लोग - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
व्हाट्सएप से दी स्कूलों में नए प्रवेश की जानकारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। लॉकडाउन के बाद ब्लॉक में इंटर और हाईस्कूल के स्कूल खुल गए है। शिक्षकों ने व्हाट्सएप से छात्र-छात्राओं को नए प्रवेश लेने की सूचना दी है। पहले दिन पूरा स्टाफ कॉलेजों में हाजिर रहा। विद्यार्थियों को अभी स्कूलों में आने के लिए मना किया गया है। इस दौरान वन महोत्सव अभियान में गांधी इंटर कॉलेज में प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष आदेश कुमार गर्ग, प्रबंधक आरूप कुच्छल, प्रधानाचार्य डॉ. मनोज गुप्ता, मोहित गर्ग, विनोद गर्ग, शैंकी आदि ने कॉलेज में करीब 350 पौधे लगवाए। प्रधानाचार्य ने बताया कि कक्षा 10 और 12 की अंक तालिका बोर्ड से आ गई है। विद्यार्थी स्कूल आकर ले सकते है। जयहिंद इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, गांधी बांलिका इंटर कॉलेज आदि में स्टाफ हाजिर हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें