फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धावक आदित्य कोरी का गर्मजोशी से स्वागत

विज्ञापन
गोल्ड़ मेड़ल दिखाता आदित्य कोरी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
धावक आदित्य कोरी का गर्मजोशी से स्वागत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। नेपाल के पोखटा नगर के पोखटा स्टेडियम में यूथ गेम डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा इंडो-नेपाल गुडवैल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस चैंपियनशिप में कई देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। 100 मीटर दौड़ में आदित्य कोरी ने गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमाया। गोल्ड मेडल टाफी व प्रतीक चिह्न के साथ अपने घर पहुंचे आदित्य कोरी का जोरदार स्वागत हुुआ। इस मौके पर आमंत्रित उपजिलाधिकारी कुमार भूूपेंद्र ने धावक को शुभकामनाएं देकर उसका उत्साह बढ़ाया। आदित्य कोरी ने बताया कि वह रोहतक के एक स्टेडियम में कोचिंग कर रहा है। उसके घर परिवार में खुशी का माहौल है। इस मौके पर बाल किशोर त्यागी, धन प्रकाश त्यागी, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें