फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आश्वासन पर तौल लिपिकों का धरना समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन से धरना दे रहे थे मंसूरपुर चीनी मिल के 70 गन्ना क्रय केंद्रों के तौल लिपिक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। मंसूरपुर रोड पर धरना दे रहे तौल लिपिकों की अधिकांश मांगें मान ली गई। वरिष्ठ भाजपा नेता विवेक बालियान ने आश्वासन दिया कि अन्य मांगों पर मिल अधिकारियों के साथ शीघ्र विचार कर निर्णय लिए जाएंगे। इस पर धरना समाप्त कर किया गया।
मंसूरपुर रोड पर मंसूरपुर चीनी मिल के 70 गन्ना क्रय केंद्रों के तौल लिपिक स्थाई नियुक्ति, वेतन बढ़ाने के अलावा समय से देने के साथ अन्य मांगों को लेकर तीन दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे थे। समस्या के समाधान को लेकर रविवार को तौल लिपिकों के एक प्रतिनिधिमंडल की वार्ता जिला गन्ना अधिकारी के कार्यालय पर चीनी मिल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई। तौल लिपिकों ने बताया कि अधिकांश मांगे मांग मान ली गई है। गन्ना क्रय केंद्र से मिल पहुंचने पर गन्ना कम होने की मांग पर अधिकारियों ने बताया कि यह मामला केन कमिश्नर के यहां चल रहा है। जैसे ही निर्णय आएगा, उसे भी पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की शाम केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान के भाई विवेक बालियान और जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी ने आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। इस दौरान जितेंद्र कुमार, पारुल बालियान, विकास कुमार, अमित कुमार, कपिल कुमार, प्रदीप कुमार, सत्येंद्र सिंह, ओम सिंह, विपिन कुमार, धीरज कुमार, संजीव व सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें