रतनपुरी में साप्ताहिक पैठ में खरीददारी करते ग्रामीण व सामान बेचते दुकानदार।
- फोटो : KHATAULI
बिना अनुमति के ही लगी साप्ताहिक पैठ
रतनपुरी। कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन के कारण रतनपुरी में छह माह बाद बिना अनुमति के साप्ताहिक पैठ लगी।
खतौली में प्रत्येक शुक्रवार और मुजफ्फरनगर में प्रत्येक मंगलवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। कोरोना संक्रमण के चलते साप्ताहिक बाजारों के आयोजन की अनुमति अभी तक प्रशासन की ओर से नहीं दी गई है। रतनपुरी में भी प्रत्येक सोमवार को ऐसी ही साप्ताहिक पैठ का आयोजन होता था। कोरोना में रतनपुरी में लगने वाली साप्ताहिक पैठ पिछले छह माह से पूर्णतया बंद थी, लेकिन छह माह के बाद सोमवार को रतनपुरी में बिना किसी अनुमति के साप्ताहिक पैठ लगी। हालांकि खरीदारों की संख्या कम रही। उधर, ग्राम प्रधान के पति कपिल सोम ने साप्ताहिक पैठ की अनुमति के विषय में किसी भी प्रकार की जानकारी होने से इंकार किया है।